'रामायण' का भव्य नजारा, रणबीर के स्टंट डबल ने साझा की पर्दे के पीछे की तस्वीरें
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी हुई है।
फिल्म के स्टंट डबल ल्यूक इओन्नौ ने हाल ही में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दमदार एक्शन सीन की तैयारी दिख रही है, जिसमें पारंपरिक पोशाकों से लेकर हाई-टेक रिग्स और ब्लू स्क्रीन्स जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
ये तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि इस भव्य फिल्म को बनाने में कितनी बारीकी और मेहनत लग रही है।
'रामायण' का सीक्वल 2028 में आएगा
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में हैं, जबकि साईं पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं। यश रावण बने हैं, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।
स्टंट डबल ल्यूक इओन्नौ ने अपने अनुभव के लिए आभार जताया और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर उन सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक हैं जिनके साथ उन्हें काम करने का सुखद मौका मिला।
फिल्म के प्रोड्यूसर्स नमित मल्होत्रा और यश हैं। इसमें अरुण गोविल और लारा दत्ता भी खास किरदारों में हैं।
मुताबिक, इस फिल्म का सीक्वल अब 2028 में रिलीज किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2118950323440296297