Page Loader
कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म

कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म

Feb 01, 2021
11:46 am

क्या है खबर?

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंज उठी हैं। गिन्नी ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है। कपिल ने खुद यह खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मां और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। अब फैंस कपिल और गिन्नी को खूब बधाईयां देने लगे हैं।

ट्वीट

कपिल ने ट्वीट कर दी जानकारी

कपिल ने अपने एक ट्वीट के जरिए यह खुशखबरी फैंस को दी है। उन्होंने लिखा, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है।' इसके साथ उन्होंने आगे लिखा, 'ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।' इसके साथ उन्होंने #Gratitude का भी इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर अब कपिल का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कपिल शर्मा का ट्वीट

दूसरी प्रेग्नेंसी

गिन्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी रखी गई थी सीक्रेट

गौरतलब है कि कपिल और गिन्नी दूसरी प्रेग्नेंसी को काफी सीक्रेट रखा था। ऐसे में कई लोग अचानक यह खबर सामने आने से बहुत हैरान हो गए हैं। हालांकि, इससे पहले नवंबर 2020 को एक वीडियो सामने आया था। इसमें बेबी बंप के साथ गिन्नी चतरथ की भी एक झलक भी दिखाई थी। इसके बाद गिन्नी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं, लेकिन उस समय भी कपिल ने इसे ऑफिशियल नहीं किया था।

पहला बच्चा

2019 में हुआ था पहला बच्चा

बता दें कि कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर, 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी और रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम मशहूर हस्तियों को शामिल किया गया था। बीते वर्ष ही इनकी शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं इसके बाद गिन्नी ने 10 दिसंबर, 2019 में अपने पहले बच्चे, बेटी अनायरा को जन्म दिया, जबकि 10 दिसंबर को नन्ही बेटी अनायरा भी एक साल की हो गई हैं।

जानकारी

कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' से लिया ब्रेक

कपिल ने हाल ही में बताया था कि वह अभी अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' से ब्रेक ले रहे हैं। इसका कारण शो में ऑडियंस को नहीं बुलाया जा सकना बताया जा रहा था। हालांकि, गिन्नी का प्रेग्नेंट होना भी एक कारण था।