Page Loader
'कांतारा' फेम किशोर का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, फैंस हुए नाराज
किशोर का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड (तस्वीर: ट्विटर/@1ly_Harish)

'कांतारा' फेम किशोर का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, फैंस हुए नाराज

Jan 03, 2023
12:50 pm

क्या है खबर?

2022 की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का हिस्सा रहे अभिनेता किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्विटर ने उनका अकाउंट नियमों के उल्लंघन के आरोप में बंद किया है। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि आखिर किस ट्वीट के चलते ये एक्शन लिया गया है। अब उनके चाहनेवालों ने एलन मस्क से जवाब मांगा है। बता दें, किशोर अक्सर किसानों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आते हैं।

किशोर

किशोर ने 'कांतारा' में एक पुलिस अधिकारी का निभाया था किरदार

किशोर ने कुछ दिनों पहले साई पल्लवी के विवादास्पद बयान का समर्थन किया था, जिसमें कश्मीरी पंडितों की हत्याओं की तुलना मुसलमानों की हत्याओं से की गई थी। हो सख्त है इस कारण उनका अकाउंट सस्पेंड हुआ हो। बता दें, 'कांतारा' में किशोर ने ऋषभ शेट्टी के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 372.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म कन्नड़ में 30 सितंबर को रिलीज हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट