Page Loader
'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार और प्रभास का एंट्री दृश्य हो गया लीक, उत्साहित हुए दर्शक
'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार और प्रभास का एंट्री दृश्य लीक (तस्वीर: एक्स/@SumitkadeI)

'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार और प्रभास का एंट्री दृश्य हो गया लीक, उत्साहित हुए दर्शक

Jun 27, 2025
10:50 am

क्या है खबर?

मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की तरफ से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के हीरो विष्णु मांचू हैं। अक्षय कुमार और प्रभास ने फिल्म 'कन्नप्पा' में मेहमान की भूमिका निभाई है। अब इस फिल्म से अक्षय और प्रभास का एंटी दृश्य लीक हो गया है। फिल्म में दोनों दिग्गज कलाकारों को देख दर्शक उत्साहित हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

कन्नप्पा

प्रभास और अक्षय को देख खुश हुए प्रशंसक 

सोशल मीडिया पर अक्षय और प्रभास का एंट्री दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी फिल्म में कैमियो किया है। प्रभास और अक्षय के साथ उनका एंट्री सीन भी लीक हो गया है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं काजल ने इसमें माता पार्वती की भूमिका निभाई है। प्रभास फिल्म में रुद्र के किरदार में दिख रहे हैं। मोहनलाल ने भी फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रभास का लुक