LOADING...
'कन्नप्पा' से काजल अग्रवाल की पहली झलक आई सामने, माता पार्वती के रूप में दिखीं अभिनेत्री
'कन्नप्पा' से काजल अग्रवाल की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: एक्स/@MsKajalAggarwal)

'कन्नप्पा' से काजल अग्रवाल की पहली झलक आई सामने, माता पार्वती के रूप में दिखीं अभिनेत्री

Jan 06, 2025
05:48 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री काजल अग्रवाल को पिछली बार फिल्म 'इंडियन 2' में देखा गया, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब काजल जल्द ही फिल्म 'कन्नप्पा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी, जिसके निर्देशन की कमान मुकेश कुमार सिंह ने संभाली है। अब 'कन्नप्पा' से काजल की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह माता पार्वती के रूप में नजर आ रही हैं।

लुक

भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार

काजल ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'यह सच में मेरी ड्रीम भूमिका है। इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।' अभिनेता अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में वह भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। 'कन्नप्पा' में विष्णु मंचू मुख्य भूभिका में नजर आएंगे। प्रभास, मोहनलाल, प्रभुदेवा और आर सरथ कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर