कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार का बड़ा धमाका, तमिल निर्देशक अभिशन जीविंथ के साथ मिलाया हाथ
कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार अब उभरते तमिल अभिनेता और निर्देशक अभिशन जीविंथ की नई फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म पिता और बेटे के भावनात्मक रिश्ते और उनके बीच के मजबूत बंधन की कहानी होगी। अपनी पहली फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' से पहचान बनाने वाले अभिशन के लिए दिग्गज अभिनेता शिवा राजकुमार के साथ काम करना एक बड़ा मौका माना जा रहा है।
पूजा समारोह के साथ शुरू हुई राजकुमार की नई फिल्म
गौतम शिवारमण इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिन्होंने जीविनथ की पहली फिल्म का निर्देशन भी किया था।
इस प्रोजेक्ट से फिल्म मेकर बालमुरगन भी जुड़े हैं। फिल्म का आधिकारिक शुभारंभ पूजा समारोह के साथ हो गया है, हालांकि फिल्म के शीर्षक और बाकी कलाकारों का खुलासा होना अभी बाकी है।
शिवा राजकुमार के अनुभव और जीविनथ की बढ़ती लोकप्रियता के इस मेल ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म के नाम और रिलीज तारीख की घोषणा की जाएगी।