Page Loader
कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
चेतन कुमार को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ा भारी (तस्वीर: इंस्टा/@ChetanAhimsa)

कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Mar 21, 2023
02:26 pm

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता चेतन कुमार को कर्नाटक के बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने हिंदुत्व को 'झूठ पर बनाया गया' वाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कल (20 मार्च) को अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया था कि हिंदुत्व झूठ पर टिका है। इसी ट्वीट के आधार पर शेषाद्रिपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत बजरंग दल के शिवकुमार ने दर्ज कराई थी।

चेतन

चेतन ने किया था ये ट्वीट

चेतन के ट्वीट में लिखा था, 'हिंदुत्व झूठ पर बना है...। सावरकर: भारतीय 'राष्ट्र' तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे- एक झूठ, 1992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमि' है- एक और झूठ, 2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के 'हत्यारे' हैं - एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है - सत्य सभी के लिए बराबर है।' इससे पहले चेतन को न्यायाधीश के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट के बाद भी गिरफ्तार किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए चेतन कुमार का ट्वीट

परिचय

कौन हैं चेतन कुमार?

भारतीय सिनेमा में अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाने वाले चेतन हमेशा किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता होने साथ ही वह सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और उन्हें अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपने बेबाक बयानों की वजह से लोगों के बीच छाए रहते हैं। चेतन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'नूरोंदु नेनापु', 'अथिरथ', 'आ दिनागलू', 'मैना', 'रानम', 'दशमुख', 'राम' और 'सूर्यकांति' शामिल हैं।