LOADING...
कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारा समाज कहां जाता जा रहा है 
कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भड़कीं कंगना रनौत (तस्वीर: एक्स/@kanganaranaut)

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारा समाज कहां जाता जा रहा है 

Mar 25, 2025
02:29 pm

क्या है खबर?

जाने-माने कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जगह-जगह उनका विरोध हो रहा है। उनकी तस्वीरों पर जूते,चप्पल स्याही आदि फेंककर लोग अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने एकनाथ शिंदे का बचाव किया और कॉमेडियन के मजाक की आलोचना की। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।

बयान

आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं- कंगना 

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, "चाहे आप किसी से सहमत हों या नहीं, उनका मजाक उड़ाना, खासकर मेरे साथ हुई एक गैरकानूनी घटना का मजाक उड़ाना, सही नहीं है। मैं उस घटना की तुलना इस घटना से नहीं करूंगी, क्योंकि वह गैरकानूनी थी, जबकि यह पूरी तरह से कानूनी है। आप कोई भी हो, किसी का अपमान करना, उसकी अपकीर्ति करना सही नहीं है। आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं।"

वीडियो

शिंदे के बचाव में आईं कंगना 

कंगना ने शिंदे का बचाव किया और कहा, "शिंदे जी एक जमाने में रिक्शा चलाया करते थे। आज वो अपने दम पर इतना आगे आए हैं। इनकी खुद की क्या योग्यता है? कौन हैं ये लोग? जो कुछ जिंदगी में कर नहीं पाए। कॉमेडी के नाम पर गालीगलौच करना, हमारे ग्रंथों का मजाक उड़ाना, लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं-बहनों का मजाक उड़ाना... किस तरह के लोग आजकल खुद को इंफ्लुएंसर बोल रहे हैं। हमारा समाज कहां जाता जा रहा है?"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement