क्या कंगना रनौत ने कर ली शादी? जानिए मंगलसूत्र वाले वीडियो के पीछे का सच
क्या है खबर?
अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत अपने एक वीडियो को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि क्या अभिनेत्री ने दुनिया की नजराें से छिपकर शादी कर ली? दरअसल, वायरल वीडियो में अभिनेत्री कथित मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। यही नहीं, कंगना के हाथों में हरे रंग की चूड़ियां हैं, और इन दोनों आभूषणों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। यहां जानिए इस वायरल वीडियो का सच।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए कंगना रनौत का वायरल वीडियो
धमाकेदार खुलासा! 👀🔥 कंगना रनौत एक रहस्यमयी घर से निकलती दिखीं — माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां और चेहरे पर रहस्यमयी चुप्पी!
— FIGHTER 3.0 🚩 (@AAjju_33) May 22, 2026
सिक्योरिटी का पूरा घेरा, पर पैपराजी को देख के बस एक नजर और… साइलेंट एग्जिट! बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस आज इतनी चुप क्यों थी… pic.twitter.com/oWDzaGCHJq
सच
शादीशुदा नहीं हैं कंगना रनौत, ये है वायरल वीडियो का सच
फैंस को भले लग रहा हो कि कंगना ने शादी कर ली है, लेकिन इन खबरों में नाम मात्र की सच्चाई नहीं है। दरअसल, वीडियो में मंगलसूत्र और चूड़ी पहने हुए दिख रहा उनका लुक उनकी आगामी फिल्म 'क्वीन 2' से है। खबरों के अनुसार, कंगना ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, और इसका अस्थायी शीर्षक 'क्वीन फॉरएवर' है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि अभिनेत्री ने 'क्वीन 2' पर काम करना शुरू कर दिया है।
फिल्म
कंगना रनौत की आगामी परियोजनाएं
कंगना रनौत फिलहाल 'क्वीन 2' में व्यस्त चल रही हैं, जो 2013 में सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का सीक्वल है। इसके निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है, जो पहली कड़ी का निर्देशन भी कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, इस बार रानी का सफर उसे विदेश की बजाए, आत्म-खोज और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा। इसके अलावा, कंगना की एक और फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी चर्चा में हैं, जो 12 जून को रिलीज होगी।