Gen Z को कोसने वाली कंगना रनौत अब पलटी, अब बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि Gen Z भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने Gen Z को ही सरकार के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने का श्रेय भी दिया।
कंगना मानती हैं कि सिर्फ कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार के आधार पर पूरी Gen Z को आंकना ठीक नहीं। कंगना ने संसद में हंगामा करने और आम जनता को परेशान करने को लेकर विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।
इंस्टाग्राम विवाद के बाद कंगना ने की छात्रों की तारीफ
कंगना ने झारखंड के छात्रों की मिसाल दी, जो 'शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से' विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि युवा अपनी बात रखने के साथ-साथ सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।
उन्होंने उन युवा भारतीय खिलाड़ियों की भी तारीफ की, जिन्होंने अपनी जीत प्रधानमंत्री मोदी और देश को समर्पित की।
यह बातें उन्होंने अपनी उन विवादित इंस्टाग्राम स्टोरीज के कुछ ही दिन बाद कही हैं, जिनमें उन्होंने Gen Z, खासकर 'युवा हिंदू महिलाओं' की कड़ी आलोचना की थी।
उनके ये नए विचार Gen Z को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताने वाले उनके पहले के बयानों से एकदम अलग दिखाई दे रहे थे।