LOADING...
दिलजीत दोसांझ संग विवाद पर कंगना रनौत ने कही ये बात, क्या अब हो जाएगी दोस्ती?
क्या दिलजीत दोसांझ से दोस्ती करेंगी कंगना रनौत?

दिलजीत दोसांझ संग विवाद पर कंगना रनौत ने कही ये बात, क्या अब हो जाएगी दोस्ती?

Jun 13, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आ रहे हैं। दोनों की फिल्में 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। कंगना और दिलजीत के बीच का पुराना विवाद भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना से जब दिलजीत के बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी उनसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

दो टूक

"हम कभी मिले ही नहीं"

'भारत भाग्य विधाता' के प्रचार के दौरान NDTV से कंगना ने दिलजीत संग अपने रिश्ते पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या किस्मत उन्हें हमेशा सार्वजनिक बहसों में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ा कर देती है तो उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। किसी एक खास मुद्दे पर हमारी राय बस एक-दूसरे से अलग थी। मेरे मन में उस इंसान के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम दोनों असल में कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं।"

विवाद

क्या था कंगना और दिलजीत के बीच विवाद?

दरअसल, कंगना का इशारा साल 2020-21 में हुए किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर हुई उस बहस की तरफ था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए थे। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। कंगना की इस पोस्ट पर दिलजीत दोसांझ समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने आपत्ति जताई और उनकी आलोचना की।

Advertisement