NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए
    रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए
    मनोरंजन

    रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए

    लेखन नेहा शर्मा
    February 21, 2023 | 02:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए
    कंगना को रास नहीं आया स्टार किड्स का दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में अवॉर्ड जीतना

    कंगना रनौत उन बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी दो टूक बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। भले ही कंगना बॉलीवुड का हिस्सा हों, लेकिन यह इंडस्ट्री और इससे जुड़े कई लोग अक्सर उनके निशाने पर रहे हैं। आए दिन कंगना बॉलीवुड और भाई-भतीजावाद पर निशाना साधती दिखती हैं। इस बार कंगना ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों का बहाना लेकर भाई-भतीजावाद पर भड़ास निकाली। यही नहीं, उन्होंने अपने मुताबिक सही मायने में जीत के दावेदारों की लिस्ट भी बताई।

    कंगना ने जारी की अपनी अवॉर्ड लिस्ट

    कंगना ने ट्वीट किया, 'पुरस्कारों का सीजन शुरू हो गया है और नेपो माफिया काबिल लोगों से उनका पुरस्कार और हक छीनने के लिए फिर सक्रिय हो गए हैं। यहां देखिए उन योग्य लोगों के नाम, जिन्होंने 2022 पर अपना कब्जा किया।' कंगना के मुताबिक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर- (सीता रामम), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ऋषभ शेट्टी (कांतारा), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (कांतारा), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- एसएस राजामौली (RRR), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- तब्बू (भूल भुलैया) हैं।

    कंगना का ट्वीट

    Awards season is here and nepo mafia is at it again, snatching all awards from the deserving talent. Here’s a list of some of those who displayed volcanic artistic brilliance and owned 2022.
    Best Actor -Rishab Shetty ( Kantara)
    Best Actress-Mrunal Thakur ( Sita Ramam)
    (Cont)

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 21, 2023

    कंगना का पोस्ट 

    Best director- SS Rajamouli ( RRR)
    Best supporting actor- Anupam Kher ( Kashmir Files)
    Best supporting actress- Tabu ( Drishyaman/Bhool Bhulaiya)
    Bolly awards are a big sham … when I get some time from my schedule I will make a list of all those I feel are deserving … thanks

    — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 21, 2023

    इन स्टार किड्स को मिला पुरस्कार 

    मुंबई में हाल ही में 'दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023' का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखा गया। इस अवॉर्ड शो में आलिया को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और रणबीर कपूर को 'ब्रह्मास्त्र' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। वरुण धवन को क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। ये तीनों स्टार किड्स हैं, जिनका पुरस्कार जीतना कंगना को रास नहीं आया। तभी तो एक बार फिर उन्होंने भाई-भतीजावाद पर तंज कसा।

    भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर शुरू से मुखर रहीं हैं कंगना 

    बॉलीवुड में जब कंगना ने भाई-भतीजावाद का मुद्दा उठाया था तो इस पर बहस तेज हो गई थी। उन्होंने करण जौहर को भाई भतीजावाद का ध्वजवाहक बताया था। करण को कंगना बॉलीवुड माफिया बोलती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी कंगना ने करण को घेरा था। उन्होंने कहा था कि इनका गैंग यहां किसी बाहरी कलाकार को टिकने ही नहीं देता। कंगना के इसी तीरंदाज अवतार की वजह से बॉलीवुडवाले उन पर टिप्पणी करने से बचते हैं।

    कंगना की आने वाली फिल्में 

    काम के मोर्चे पर बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'तेजस' में नजर आएंगी। इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। इसमें कंगना पायलट की भूमिका निभाने वाली हैं। इसके अलावा 'एमर्जेंसी' उनके खाते से जुड़ी है, जिसमें कंगना अभिनय तो करेंगी ही, साथ-साथ इसके निर्देशन की कमान भी संभालेंगी। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसके अलावा फिल्म 'सीता' में भी कंगना नजर आएंगी। कंगना 'टीकू वेड्स शेरू' से बतौर निर्माता जुड़ी हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    अगर आप कंगना के मुरीद हैं तो उनकी फिल्मों का आनंद OTT पर ले सकते हैं। कंगना की फिल्म 'धाकड़' ZEE5 पर तो 'थलाइवी' और 'फैशन' नेटफ्लिक्स पर हैं। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जिओ सिनेमा पर, 'मणिकर्णिका' प्राइम वीडियो पर और 'पंगा' हॉटस्टार पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कंगना रनौत
    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को दी शादी की शुभकामनाएं, कभी बताया था 'बी-ग्रेड अभिनेत्री' स्वरा भास्कर
    कंगना रनौत ने की सिद्धार्थ-कियारा की तारीफ, बॉलीवुड की अन्य जोड़ियों पर कसा तंज  कियारा आडवाणी
    कंगना रनौत की 'जासूसी करने वाली जोड़ी' पर तीखे बोल, कहा- घर में घुस के मारूंगी बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता  आलिया भट्ट
    ऋषभ शेट्टी ने दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जीता 'मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर' का पुरस्कार कांतारा फिल्म
    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें लता मंगेशकर
    अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आलिया भट्ट ने पहनी महंगी साड़ी, जानिए कीमत कियारा आडवाणी
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 9,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, 'पठान' से भी आगे   रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत

    रणबीर कपूर

    तू झूठी मैं मक्कार: रणबीर कपूर से लेकर डिंपल तक, जानिए किसने कितनी फीस ली   श्रद्धा कपूर
    वैलेंटाइन डे पर देखिए OTT पर मौजूद ये पांच रोमांटिक फिल्में  वैलेंटाइन डे
    रणबीर कपूर के पास है इतनी संपत्ति, एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये संजय लीला भंसाली
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'प्यार होता कई बार है' हुआ रिलीज श्रद्धा कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल विक्की कौशल
    जान्हवी कपूर को आई मां श्रीदेवी की याद, बोलीं- मैं आपको हर जगह खोजती हूं जाह्नवी कपूर
    शोएब अख्तर का खुलासा, बॉलीवुड फिल्म 'गैंगस्टर' के लिए मिला था मुख्य किरदार का प्रस्ताव शोएब अख्तर
    हंसल मेहता की 'फराज' पर बांग्लादेश में बैन, हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश हंसल मेहता
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023