Page Loader
दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता 
दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स : आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, 'द कश्मीर फाइल्स' बेस्ट फिल्म, जानिए अन्य विजेता (तस्वीर- ट्विटर/@Dpiff_official)

दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता 

Feb 21, 2023
07:51 am

क्या है खबर?

मुंबई में हाल ही में दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई कलाकार चार चांद लगाते दिखे। इस अवॉर्ड नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। समारोह में जहां आलिया भट्ट ने अवॉर्ड जीता, वहीं रणबीर कपूर की झोली में भी पुरस्कार गया। आइए जानते हैं किस-किस के हाथ लगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

#1 और #2

 आलिया भट्ट और रेखा 

सोशल मीडया पर एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें आलिया और मशहूर अभिनेत्री रेखा एक ही फ्रेम में दिख रही हैं। दरअसल, आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। यह सम्मान उन्हें दिग्गज अदाकारा रेखा के हाथों से मिला। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया झुककर ये सम्मान ले रही हैं। हिंदी सिनेमा में रेखा का काफी अहम योगदान रहा है। इसके लिए उन्हें भी इस मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

#3

रणबीर कपूर 

इस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड रणबीर कपूर को मिला। उन्होंने यह पुरस्कार अपनी पिछली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने दमदार अभिनय के लिए जीता। बता दें कि इस समारोह में आलिया अकेली शामिल हुई थीं। रणबीर अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए थे। लिहाजा उनकी ट्रॉफी आालिया ने ली और वह इस दौरान बेहद खुश नजर आईं। 'ब्रह्मास्त्र' ऐसी पहली फिल्म थी, जिसके लिए रणबीर-आलिया साथ आए थे।

#4 और #5

वरुण धवन और अनुपम खेर 

वरुण धवन ने क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता और यह पुरस्कार उन्हें अपनी पिछली रिलीज 'भेड़िया' के लिए मिला। इस फिल्म फेस्टिवल में वरुण और अनुपम खेर एकसाथ रेड कार्पेड पर नजर आए। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पहले गले मिलते हैं, फिर अनुपम, वरुण के माथे पर किस करते हैं और फिर दोनों पोज देते हैं। अनुपम को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

वीडियो

अन्य पुरस्कार 

'द कश्मीर फाइल्स' से 'रूद्र' तक 

सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला तो अजय देवगन की चर्चित और पहली वेब सीरीज 'रूद्र' को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का खिताब मिला। 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने आतंकवाद के सभी पीड़ितों को अपना यह पुरस्कार समर्पित किया। अभिनेता जिम सरभ को उनकी लोकप्रिय सीरीज 'रॉकेट बॉयज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। आर बाल्की सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'चुप' के लिए दिया गया।

सफलता 

तेजस्वी प्रकाश समेत इन कलाकारों ने भी मारी बाजी 

टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन 6' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता तो हर्षद चोपड़ा ने टीवी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर का खिताब समारोह में 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी ने जीता, वहीं फिल्म ऑफ द ईयर पुरस्कार 'RRR' ने अपने नाम किया। 'अनुपमा' बेस्ट टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर बनी तो जैन इमाम ने टीवी सीरीज 'फना' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता।

जानकारी

 न्यूजबाइट्स प्लस 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा में भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसका नाम भारतीय सिनेमा के जनक धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है।