NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें

    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 23, 2023, 07:09 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें
    कंगना रनौत इन 5 फिल्मों के लिए जीत चुकी हैं राष्ट्रीय पुरस्कार

    कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने बलबूते बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' थी और इसी से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वह 23 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं कंगना की उन फिल्मों के बारे में, जिनमें उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

    'फैशन'

    कंगना को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म 'फैशन' के लिए मिला था। 2008 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें कंगना ने शोनाली गुजराल नाम की एक मॉडल का किरदार बखूबी निभाया। फिल्म में उनके अभिनय की दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी तारीफ की। इसके लिए कंगना को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। मधुर भंडारकर ने अपनी इस फिल्म के जरिए फैशन जगत की सच्चाई बयां की थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    'क्वीन'

    कंगना को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म 'क्वीन' के लिए 2014 में मिला। इसमें उन्होंने एक ऐसी लड़की रानी का किरदार निभाया, जो अकेले ही अपना हनीमून मनाने के लिए पेरिस निकल पड़ती है। बॉलीवुड में इस तरह की फिल्म, वो भी महिला किरदार को लेकर बनाने का साहस फिल्मकार नहीं कर पाते। इस मायने में विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्वीन' अनोखी है। इसमें कंगना के साथ राजकुमार राव थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और वूट पर है।

    'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'

    एक साल बाद कंगना अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हुईं। उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 2015 में आई, जिसमें कंगना ने अपने अभिनय से सबको अपना दीवाना बना दिया। एक बिंदास, हरफनमौला, नौटंकीबाज, खिलाड़ी और अपनी शर्तों पर जीने वाली लड़की का किरदार कंगना ने इतनी शिद्दत से निभाया कि इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया। फिल्म में वह 'तनु' और 'दत्तो' यानी डबल रोल में थीं। यह फिल्म MX प्लेयर पर है।

    'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी'

    इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कंगना ने अपने अभिनय का दमखम दिखाया और साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। फिल्म 2019 में आई। इसमें कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई और उनके पति गंगाधर राव का किरदार अभिनेता जीशू सेन गुप्ता ने निभाया। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कंगना को चौथी बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    'पंगा'

    इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था। 2020 में आई यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ सफल नहीं रही, लेकिन कंगना ने कमाल की अदाकारी की। इसमें उन्होंने जया निगम नाम की एक कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाया था, वहीं ऋचा चड्ढा उनकी सबसे खास दोस्त और कबड्डी कोच बनी थीं। कंगना ने फिल्म में अपनी शानदार भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। यह फिल्म हॉटस्टार पर मौजूद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत
    राष्ट्रीय पुरस्कार
    जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बोलीं- अधूरे प्यार को असफल नहीं कह सकते सबा आजाद
    शबाना आजमी ने 'अर्थ' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद लाती थीं कपड़े- महेश भट्ट शबाना आजमी
    कंगना ने दिलजीत पर साधा निशाना, बोलीं- खालिस्तानियों का सहयोग किया था, अगला नंबर तुम्हारा है कंगना रनौत
    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा को कब मिली आवाज? जानिए पहली फिल्म 'आलम आरा' बनने की पूरी कहानी #NewsBytesExplainer

    कंगना रनौत

    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  एक्सरसाइज
    कंगना रनौत का पहाड़ों के बीच रेस्तरां खोलने का सपना रह गया अधूरा, यह थी वजह  सतीश कौशिक
    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद बॉलीवुड समाचार
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण

    राष्ट्रीय पुरस्कार

    जन्मदिन विशेष: श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिये उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार  जन्मदिन विशेष
    श्याम बेनेगल को हुई किडनी की समस्या, घर पर हो रहा डायलिसिस बॉलीवुड समाचार
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: रानी मुखर्जी ही कर सकती थीं इन किरदारों के साथ इंसाफ रानी मुखर्जी
    अलका याग्निक एक गाने के लिए लेती हैं लाखों रुपये, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन अलका याग्निक
    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज अलका याग्निक
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान तनुश्री दत्ता

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023