पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल को 5 करोड़ की जबरन वसूली की मिली धमकी, जानें पूरा मामला
पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य होने का दावा करने वाले एक शख्स ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी है।
धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो कमल का म्यूजिक करियर खत्म कर दिया जाएगा।
लुधियाना पुलिस ने इस मामले में गिली राणा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
धमकी मिलने के बाद कमल ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई
इस परेशानी की शुरुआत 20 अक्टूबर को हुई थी। उस दिन कमल की म्यूजिक कंपनी को कुछ कॉल और मैसेज मिले, जिनमें पैसों की मांग की गई थी।
जब कमल दशहरा के एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे, तभी धमकियों का सिलसिला और तेज हो गया। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने उनकी मांग नहीं मानी तो उनके सारे शो रुकवा दिए जाएंगे।
कई और मैसेज और यहां तक कि विदेशों से भी कॉल आने के बाद कमल काफी डर गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।