LOADING...
कमाल राशिद खान को मिली जमानत, जानिए क्यों खानी पड़ी थी जेल की हवा
कमाल राशिद खान को मिली जमानत

कमाल राशिद खान को मिली जमानत, जानिए क्यों खानी पड़ी थी जेल की हवा

Jan 30, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ KRK को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ओशिवारा गोलीबारी मामले में उन्हें जमानत दे दी गई है। कमाल की वकील सना रईस खान के मुताबिक, उन्हें यह जमानत 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर दी गई है। हाल ही में, मुंबई की अदालत ने इस मामले में सुनवाई की थी जिसके बाद उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

आरोप

कमाल आर खान पर लगा था ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमाल पर आरोप लगा कि उन्होंने 18 जनवरी, 2026 को अंधेरी के ओशिवारा इलाके में स्थित एक बिल्डिंग (नालंदा सोसाइटी) पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2 गोलियां चलाई थीं। ये गोलियां कथित तौर पर एक लेखक-निर्देशक और एक मॉडल के फ्लैट में लगी थीं। पुलिस ने जांच के बाद कमाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ।

तर्क

कमाल ने दिया था ये तर्क

पूछताछ के दौरान कमाल ने तर्क दिया था, "गोली चलाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। क्योंकि मैं फेसबुक पर टिप्पणी करता हूं, इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे निशाना बना रहे हैं।" उन्होंने स्वीकारा कि गोली उनके नाम पर पंजीकृत लाइसेंसी हथियार से चली थी, लेकिन यह महज दुर्घटना थी। हालांकि, मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा था। 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर कमाल को जमानत दी गई है।

Advertisement