'काला हिरण' के निर्माताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, सलमान खान का नाम फिर सुर्खियों में
फिल्म 'काला हिरण द बैटल फॉर लीगेसी' की टीम दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रही है। हाई कोर्ट ने उन्हें फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटाने का आदेश दिया था।
यह मामला तब गर्माया जब सलमान खान ने इस पर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि फिल्म के टीजर और पोस्टर्स में उनसे जुड़ी चीजों का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना किया गया है।
फिल्म निर्माताओं का कहना है कि 'काला हिरण' वन्यजीव संरक्षण पर है आधारित
फिल्म निर्माताओं का कहना है कि वे अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन वे अपनी रचनात्मक आजादी को बनाए रखना चाहते हैं।
उनका साफ कहना है कि 'काला हिरण' किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे पर बनी है। दूसरी ओर दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले निर्माता अमित जानी को कड़ी फटकार लगाई थी।
कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि उन्हें लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं। यह फिल्म सलमान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरणा लेती है।