LOADING...
'काला हिरण' फिल्म: सलमान खान की याचिका पर टली सुनवाई, निर्माताओं ने दिया ये आश्वासन
दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा 'काला हिरण' फिल्म मामला

'काला हिरण' फिल्म: सलमान खान की याचिका पर टली सुनवाई, निर्माताओं ने दिया ये आश्वासन

Jul 01, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

निर्देशक अमित जानी की फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। सलमान खान की ओर से इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले को सोमवार (6 जुलाई) तक के लिए स्थगित कर दिया है। निर्माताओं ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि सोमवार तक न ट्रेलर जारी होगा और न फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

सुनवाई

'काला हिरण' का अब तक सिर्फ टीजर जारी

सुनवाई के दौरान, निर्माताओं की तरफ से पेश वकील ने बताया कि कोर्ट को बताया कि 'काला हिरण' का एक टीजर ही अब तक टीजर जारी हुआ है। सलमान की याचिका का विस्तृत जवाब दिया प्रस्तुत किया जाएगा और स्पष्ट किया जाएगा कि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि अगर निर्माताओं को यकीन है कि फिल्म आने वाले दिनों में रिलीज नहीं होगी, तो उस आश्वासन को रिकॉर्ड पर दर्ज कराना चाहिए।

विवाद

प्रमाणन के लिए अभी नहीं जाएगी फिल्म

वकील ने साफ तौर पर कोर्ट को आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई तक वह फिल्म को प्रमाणन प्रक्रिया के लिए CBFC के पास नहीं भेजेंगे। कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड में दर्ज करने के बाद सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी। बता दें, सलमान की ओर ने निर्माताओं को पूर्व में नोटिस भी भेजा गया था जिसमें तर्क था कि अभिनेता के काला हिरण मामले पर बनी यह फिल्म उनके व्यक्तिगल अधिकारों का उल्लंघन करती है।

Advertisement