LOADING...
'काला हिरण' फिल्म: सलमान खान के नोटिस पर निर्माता की प्रतिक्रिया, बोले- लड़ना सीख गया हूं
'काला हिरण' के निर्माता ने नोटिस पर जवाब दिया

'काला हिरण' फिल्म: सलमान खान के नोटिस पर निर्माता की प्रतिक्रिया, बोले- लड़ना सीख गया हूं

Jun 02, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

अमित जानी की फिल्म 'काला हिरण' अपने ऐलान के बाद से विवादों में हैं। हाल ही में, सलमान खान की कानूनी टीम ने निर्माताओं को नोटिस जारी करते हुए फिल्म रोकने के लिए कहा है। अब उनके टिस पर अमित ने स्पष्ट किया है कि 'काला हिरण' फिल्म अभिनेता की जिंदगी पर आधारित नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने कार्रवाई के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माताओं ने अभी सिर्फ फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर ही जारी किया है।

जवाब

सलमान खान को निशाना बनाने के आरोपों पर दिया जवाब

इंडिया टुडे से बातचीत में, अमित ने हैरानी जताते हुए कहा, "मैंने सलमान खान को नकारात्मक रूप में नहीं दिखाया है, न ही मैंने लॉरेंस बिश्नोई का महिमामंडन किया है। फिल्म में वही प्रस्तुत किया गया है जो पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और बिश्नोई समुदाय की मान्यताओं और इतिहास को उजागर करता है।" उनके अनुसार, यह सब अभिनेता के सिनेमा जगत में दबदबे और रुतबे के कारण किया जा रहा है।

आलोचना

कानूनी दबावों से निपटने की हो गई आदत

अमित ने कहा कि समय के साथ-साथ उन्हें कानूनी दबाव और आलोचना से निपटने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा, "उदयपुर फाइल्स ने मुझे लड़ना सिखाया है। कानूनी नोटिस मुझे "निराश" नहीं करते। इसका जवाब दिया जाएगा।" साथ ही जोर दिया कि इस तरह के विवाद होते रहेंगे। इस बीच, सलमान की टीम ने कानूनी नोटिस में फिल्म की रिलीज को तत्काल रोकने की मांग की है और पालन नहीं करने पर कानूनी चेतावनी भी दी है।

Advertisement