
काजोल ने हिंदी बोलने से किया इनकार, बोलीं- जिसे समझना है, वो समझेगा; मच गया बवाल
क्या है खबर?
काजोल पिछली बार फिल्म 'सरजमीं' में नजर आई थीं। इस फिल्म को भले ही लोगों ने नकार दिया, लेकिन काजोल के अभिनय की खासी तारीफ हुई। काजोल एक ओर जहां अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी दो टूक बयानबाजी को लेकर वह अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। हाल ही में बड़बोलीं काजोल ने फिर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
इनकार
मराठी की जगह हिंदी में बोलने को कहा तो भड़क गईं काजोल
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। मराठी भाषा न बोलने के कारण आए दिन हिंदी भाषियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मराठी में बात कर रही हैं। जब उनसे हिंदी में बात करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। वीडियो देख लोग भड़क गए हैं और काजोल को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए काजोल का वीडियो
पत्रकार ने कहा हिंदी में बोलिए तो काजोल का रिएक्शन देखिए.. कैसी भड़क गईं..
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) August 6, 2025
"अभी मैं हिंदी में बोलूं!! जिसको समझना है, समझ लेगा.."
काजोल आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी..
हिंदी और मराठी की लड़ाई नेताओं के लिए छोड़ दीजिए..
आप उसमें मत कूदिए..
आप एक कलाकार हैं.. कलाकार कभी जाति, धर्म, भाषा,… pic.twitter.com/JHxAf6deM7
ट्राेलिंग
हिंदी से हीरोइन बनीं, शर्म नहीं आती?- यूजर
दरअसल, काजोल मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। पत्रकारों को मराठी में जवाब दिया और हिंदी में बोलने के लिए कहने पर भड़क गईं। काजोल बोलीं, "अब मैं हिंदी में बोलूं, जिसे समझना है वो समझेगा।" एक यूजर ने वीडियो देख लिखा, 'अगर हिंदी बोलने में शर्म आती है तो बॉलीवुड में काम करना बंद कर दाे। ये दोगलापन छोड़ दो।' एक ने लिखा, 'हिंदी से हीरोइन बन गई। अब मराठी बोलकर नेता बन रही है। शर्म आनी चाहिए।'
खिंचाई
लोगों ने काजोल पर कसा तंज
लोग काजोल को जमकर लताड़ रहे हैं। एक ने लिखा, 'ये भूल क्यों जाते हैं कि इन्हें शोहरत हिदी फिल्मों ने ही दिलाई है।' एक ने लिखा, 'ये तो फालतू का घमंड लेकर बैठी है। न 3 में, ना 13 में। हिंदी बोलने में भी अब आफत आ रही है।' एक कमेंट हैं, 'तो हिंदी फिल्मों में काम क्यों कर रही भाई, मराठी सिनेमा में काम करे।' एक ने लिखा, 'मराठी फिल्में ही करो, जिसे समझना होगा, वो समझ लेंगे।'
बयान
अजय देवगन ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद में कही थी ये बात
'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर लॉन्च पर काजोल के पति अजय देवगन ने महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कहा था, "मैं आपको सिर्फ इतना कह सकता हूं- आता माझी सटकली।" बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। यह सब तब शुरू हुआ, जब राज्य सरकार ने मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली कक्षा के छात्रों के लिए हिंदी अनिवार्य करने का फैसला किया।