Page Loader
काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें
'सलाम वेंकी' इस OTT पर आएगी (तस्वीर: इंस्टा/@kajol)

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें

Feb 03, 2023
07:14 pm

क्या है खबर?

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। अब यह अपने OTT रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। रेवती द्वारा निर्देशित 'सलाम वेंकी' 10 फरवरी को ZEE5 पर दस्तक देगी। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की पुष्टि की।

काजोल

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म में राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, आहाना कुमरा और प्रकाश राज भी दिखे हैं। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो एक मां-बेटे की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें काजोल ने सुजाता की भूमिका निभाई है, जबकि विशाल जेठवा ने उनके बेटे वेंकी का किरदार अदा किया है। वेंकी को ऐसी बीमारी है, जो उसे मौत की ओर धकेल रही है। इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें पोस्ट