Page Loader
काजोल ने खरीदी नई चमचमाती कार, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन 
काजोल ने खरीदी करोड़ों की नई चमचमाती कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kajol)

काजोल ने खरीदी नई चमचमाती कार, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन 

Aug 02, 2023
09:18 pm

क्या है खबर?

जानी-मानी अभिनेत्री काजोल को पिछली बार वेब सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' में देखा गया था। डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था। 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' की आपार सफलता के बाद अब काजोल ने अपने लिए नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है। अभिनेत्री ने BMW i7 खरीदी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर काजोल का वीडियो साझा किया है।

काजोल 

यहां देखिए काजोल का कार कलेक्शन 

काजोल के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास BMW X7 (1.2 करोड़ रुपये), मर्सिडीज GLS (87 लाख रुपये), वोल्वो XC90 (1.31 करोड़ रुपये), BMW 7-सीरीज (1.39 करोड़ रुपये) और ऑडी Q7 (80 लाख रुपये) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। आने वाले दिनों में काजोल ने फिल्म 'सरजमीन' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'दो पत्ती' में अभिनय करती दिखाई देंगी। यह कृति सैनन के होम प्रोडक्शन 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' की पहली फिल्म है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो