
अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साझा की अनदेखी तस्वीरें
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 5 अगस्त को 51 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर तमाम लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अजय ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर काजोल की 2 ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ उन्होंने मजाकिया नोट लिखा है।
नोट
बहुत कुछ कह सहता है, लेकिन...
अजय ने काजोल पर प्यार लुटाते हुए लिखा, 'बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन फिर आप अपनी आंखें घुमा लोगी तो... जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।' बता दें कि काजोल और अजय ने 24 फरवरी, 1999 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी बेहद सादगी से हुई थी, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। अजय और काजोल के 2 बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
Could say a lot but you would still roll your eyes 😂 So....happy birthday favourite @itsKajolD pic.twitter.com/s0SYIbNZvT
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 5, 2025