Page Loader
काजल अग्रवाल ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, कमल हासन संग आएंगी नजर
काजल अग्रवाल ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग (तस्वीर: ट्विटर/@MsKajalAggarwal),

काजल अग्रवाल ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, कमल हासन संग आएंगी नजर

Feb 28, 2023
02:45 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें वह दिग्गज अभिनेता कमल हासन के साथ नजर आने वाली हैं। यह साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त का दर्शक ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ, गुलशन ग्रोवर, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश और वेनेला किशोर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

काजल

फिल्म में रकुल प्रीत सिंंह भी आएंगी नजर

रकुल प्रीत सिंह भी 'इंडियन 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 'इंडियन 2' की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद शूटिंग को आगे खिसका दिया गया था। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बता दें, काजल और उनके पति गौतम किचलू ने 19 मई, 2022 को अपने पहले बेटे नील का दुनिया में स्वागत किया था। इसके बाद से ही काजल अभिनय की दुनिया से दूर थीं।