NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: एसएस राजामौली की 'मगधीरा' से स्टार बनीं काजल अग्रवाल, देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: एसएस राजामौली की 'मगधीरा' से स्टार बनीं काजल अग्रवाल, देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में
    काजल अग्रवाल की शानदाार फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kajalaggarwalofficial)

    जन्मदिन विशेष: एसएस राजामौली की 'मगधीरा' से स्टार बनीं काजल अग्रवाल, देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में

    लेखन मेघा
    Jun 19, 2023
    07:31 am

    क्या है खबर?

    साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

    19 जून 1985 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री ने 2004 में बॉलीवुड फिल्म 'क्यों हो गया ना' से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

    हालांकि, अभिनेत्री की पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म साउथ की 'लक्ष्मी कल्याणम' थी।

    अभिनेत्री साउथ ही नहीं बॉलीवुड की भी कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

    आइए इस खास दिन पर उनकी कुछ फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    मगधीरा

    कई सारी तेलुगू फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद 2009 में आई 'मगधीरा' से काजल को अपने करियर में सबसे बड़ी सफलता मिली थी।

    एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'मगधीरा' में वह राम चरण के साथ नजर आई थीं, जिसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा था।

    इस फिल्म में काजल के अभिनय को काफी सराहना मिली और वह साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

    यह फिल्म MX प्लेयर पर देखी जा सकती है।

    #2

    सिंघम

    'क्यों हो गया ना' में छोटी सी भूमिका निभाने के बाद काजल ने 2011 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में वापसी की थी।

    इस फिल्म में काजल की जोड़ी अजय देवगन के साथ बनी और उन्हें इसके बाद 'सिंघम गर्ल' का टैग भी मिल गया था।

    'सिंघम' तमिल फिल्म की रीमेक थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी कमाई शानदार रही थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    स्पेशल 26

    2013 में अक्षय कुमार के साथ काजल 'स्पेशल 26' में नजर आईं, जिसके लेखक और निर्देशक नीरज पांडे थे।

    फिल्म में काजल का किरदार छोटा था, लेकिन उसमें भी वह अपने अभिनय से छाप छोड़ने में सफल रही थी।

    फिल्म की कहानी 1987 के ओपेरा हाउस में हुई डकैती पर आधारित थी, जिसमें कुछ लोग CBI के अधिकारी बनकर नेताओं और उद्योगपतियों के यहां छापा मारकर काला धन लेते हैं।

    इस फिल्म को MX प्लेयर पर देखा जा सकता है।

    #4

    थुप्पाकी

    2012 में आई 'थुप्पाकी' में काजल थलापति विजय के साथ दिखी थीं। फिल्म का हिंदी में 'हॉलिडे' नाम से रीमेक भी बना है।

    फिल्म की कहानी एक आर्मी कैप्टन की है, जो छुट्टियों में घर आता है और यहां भी वह एक मिशन पर लग जाता है।

    इसी बीच उसे एक लड़की मिलती है, जिससे उसे प्यार हो जाता है।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था।

    यह MX प्लेयर पर हिंदी में उपलब्ध है।

    #5

    मेर्सल

    2017 में आई 'मेर्सल' में काजल विजय और सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था और काजल की भी तारीफ हुई थी।

    फिल्म की कहानी एक डॉक्टर की है, जिसे उसके सहयोगी डॉ. अर्जुन जकारिया की हत्या के झूठे आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।

    बाद में उसे जल्द ही पता चलता है कि असली अपराधी एक हमशक्ल है।

    इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    जानकारी

    काजल की आगामी फिल्में

    काजल अब नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'भगवंत केसरी' में अर्जुन रामपाल और श्रीलीला के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह कमल हासन की 'इंडियन 2' का हिस्सा हैं, वहीं उनकी नई फिल्म का ऐलान होने वाला है, जिसे अभी 'काजल 60' कहा जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    काजल अग्रवाल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    जन्मदिन विशेष

    नुसरत भरूचा ने टीवी से की थी शुरुआत, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों  नुसरत भरूचा
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्में, मिलेगा कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का डोज नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: जूनियर एनटीआर की हिट फिल्में, जिनका हिंदी में भी लुत्फ उठा सकते हैं आप जूनियर एनटीआर

    काजल अग्रवाल

    प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि सेलिब्रिटी गॉसिप
    'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि सेलिब्रिटी गॉसिप
    कमल हासन की 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू, अगले साल दिवाली पर हो सकती है रिलीज रकुल प्रीत सिंह
    काजल अग्रवाल ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, कमल हासन संग आएंगी नजर कमल हासन

    बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी, YRF टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से मिलाया हाथ  सोनम कपूर
    शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया शिल्पा शेट्टी
    'आदिपुरुष': कृति सैनन ने बताया खुद को सीता के किरदार में कैसे ढाला कृति सैनन
    फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं पर भड़के समीर अनजान, जानिए किस बात से नाराज हैं गीतकार एनिमल फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025