Loading...
'रामायण' की सफलता से गदगद काजल अग्रवाल, सेट से अनदेखी तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात
रामायण पर काजल अग्रवाल की प्रतिक्रिया

'रामायण' की सफलता से गदगद काजल अग्रवाल, सेट से अनदेखी तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
06:12 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच काजल अग्रवाल ने इसकी सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है, जो फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'रामायण' के सेट की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और इस अनुभव की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बेहद गर्व का पल है।

काजल

काजल फिल्म का हिस्सा होने पर करती हैं गर्व

काजल ने पोस्ट में लिखा, 'रामायण जैसी महान कृति से किसी भी रूप में जुड़ना, गर्व की बात है। भले ही मेरी भूमिका छोटी हो, लेकिन एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जो हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास और हमारे अस्तित्व में गहराई से रची-बसी है। इतने उत्साही व समर्पित कलाकारों और तकनीशियनों की एक शानदार टीम के साथ जुड़ना, सचमुच मेरे दिल को भर देता है।'

काजल ने इस किरदार के लिए नितेश और नमित मल्होत्रा को धन्यवाद भी कहा।

धन्यवाद

सेह-कलाकारों और टीम को दिया धन्यवाद

काजल ने 'रामायण' के सेह-कलाकारों की भी तारीफ की।

उन्होंने लिखा, 'सभी बेहतरीन कलाकारों, आप सच में अद्भुत थे और आप सभी से प्रेरणा मिलती है। आपका समर्पण, हुनर ​​और लगन हमें याद दिलाते हैं कि हमें हमेशा अपने काम का स्तर ऊंचा रखना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए।'

काजल ने प्रशंसकों को फिल्म और उनके किरदार को प्यार देने के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद कहा। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

काजल अग्रवाल ने दिखाई सेट से अपनी झलक

ADVERTISEMENT