सेंसर बोर्ड में अटकी 'जन नायकन' का HD प्रिंट लीक, निर्माता ने किया खुलासा
मनोरंजन
अभिनेता विजय की राजनीति में पूरी तरह उतरने से पहले की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन न मिल पाने के कारण ये फिल्म कई महीनों से अटकी हुई है। इस बीच फिल्म का HD प्रिंट भी ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे फैंस का इंतजार और भी मुश्किल हो गया है।
सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही सामने आएगी 'जन नायकन' की रिलीज तारीख
निर्माता वेंकट के नारायण ने बताया कि वो बस CBFC के सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा वो तुरंत फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उनका मानना है कि अब फिल्म का नाम 'जन नायकन' और भी ज्यादा खास और अर्थपूर्ण हो गया है।