जून के पहले शुक्रवार OTT पर आई ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां देखें
क्या है खबर?
जून 2026 का पहला शुक्रवार काफी धमाकेदार रहा। दरअसल 5 जून को कई फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर आई हैं। इस वजह से आपका पूरा सप्ताहांत फुल एंटरटेनमेंट से भरा हुआ होगा। इस सूची में 'धुरंधर: द रिवेंज' से लेकर 'गुल्लक 5' तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इनके अलावा कौन सी फिल्में और सीरीज किन OTT पर धमाल मचाने आ गई हैं।
#1 & #2
'धुरंधर: द रिवेंज' और 'मेड इन इंडिया- अ टाइटन स्टोरी'
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में धांसू कमाई करने के बाद अब OTT पर तेहलका मचाने के लिए आ गई है। इसे 5 जून से जियो हॉटस्टार पर सभी देख सकते हैं। वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- अ टाइटन स्टोरी' को आप अमेजन MX प्लेयर पर 3 जून से स्ट्रीम हो चुकी है। इसमें नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा और जिम सर्भ ने जेरक्स देसाई का रोल निभाया है।
#3 & #4
'मां बहन' और 'गुल्लक 5'
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी धरना दुर्गा की डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' को 4 जून से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म एक मां और उसकी दो बेटियों की कहानी है, जिनकी जिंदगी घर में एक लाश मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। लोकप्रिय वेब सीरीज 'गुल्लक सीजन' का 5वां सीजन भी 5 जून से OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।
#5 & #6
'ब्राउन' और 'पैट्रियट'
करिश्मा कपूर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'ब्राउन' अभेक बरुआ के उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते है। ममूटी और मोहनलाल की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' भी 5 जून से ZEE5 पर स्ट्रीम हो गई है। यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और जासूसी का जबकदस्त मेल है।