
स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो'
क्या है खबर?
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की 'जुग जुग जियो' को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म 24 जून को बड़े पर्दे पर आई थी।
इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था। हाल में फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया गया था।
अब वरुण और कियारा के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
धर्मा प्रोडक्शंस ने ट्विटर पर शेयर की जानकारी
धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दर्शकों को इस संबंध में जानकारी दी है।
इस प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'जुग जुग जियो इंडिया! आपने मांग की और हमने सुना। वे बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं। परिवार के मजबूत बंधन का जश्न मनाते हुए इस स्वतंत्रता दिवस और फेस्टिव वीक के माध्यम से 'जुग जुग जियो' का परिवार बड़े पर्दे पर वापस आ गया है!'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए धर्मा प्रोडक्शंस का पोस्ट
#JugJuggJeeyo India!🇮🇳
— Dharma Productions (@DharmaMovies) August 14, 2022
You asked. We heard. They’re back on the big screens!😍
Celebrating the strong bond of family starting from this #IndependenceDay and through the festive week - as the JugJugg Jeeyo parivaar comes back to the big screens! pic.twitter.com/IIbOrixhLI
सवाल
क्या सिनेमाघरों में बहार ला पाएगी 'जुग जुग जियो'?
कहा जा रहा है कि दर्शकों की मांग के मद्देनजर मेकर्स ने फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का निर्णय लिया।
11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। इन दोनों फिल्मों के बायकॉट की मांग भी सोशल मीडिया पर उठी।
ऐसी परिस्थितियों में मेकर्स एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'जुग जुग जियो' को फिर से रिलीज करके दर्शकों का ध्यान खींचना चाहते हैं।
जोड़ी
पहली बार वरुण और कियारा साथ नजर आए
इस फिल्म में पहली बार वरुण और कियारा एक साथ नजर आए। दोनों एक साथ पर्दे पर सहज दिखे। राज मेहता ने इसका निर्देशन किया है।
इस फिल्म को दिल्ली-NCR सर्किट के साथ मेट्रो शहरों में अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली थी।
22 जुलाई को फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया गया था। अमेजन प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर्स भारत सहित 240 देशों और क्षेत्रों में इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
कहानी
रोचक है फिल्म की कहानी
फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म ने भारत में करीब 85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें इमोशन का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। यह फिल्म कभी हंसाती है, तो कभी दर्शकों को भावुक कर देती है।
फिल्म में वरुण (कुक्कू) और कियारा (नैना) की शादी टूटने की कगार पर है। इसमें रिश्तों को बचाने की जद्दोजहद दिखाई गई है।
नीतू कपूर और अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
'जुग जुग जियो' को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) पर दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है। ये अलग बात है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपना परचम नहीं फहरा पाई।