NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' में शाहरुख के जानी दुश्मन बने हैं जॉन अब्राहम, सामने आया किरदार
    मनोरंजन

    'पठान' में शाहरुख के जानी दुश्मन बने हैं जॉन अब्राहम, सामने आया किरदार

    'पठान' में शाहरुख के जानी दुश्मन बने हैं जॉन अब्राहम, सामने आया किरदार
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 27, 2022, 06:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पठान' में शाहरुख के जानी दुश्मन बने हैं जॉन अब्राहम, सामने आया किरदार
    'पठान' में शाहरुख के जानी दुश्मन बने हैं जॉन अब्राहम

    फिल्म 'पठान' पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। यह आजकल खूब विवादों में है और जब से इसका पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है, इस पर बवाल बढ़ गया है। खैर, अब इससे जॉन अब्राहम का किरदार सामने आया है। यह तो पता था कि वह इसमें विलेन बने हैं, लेकिन उनकी भूमिका से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। अब आखिरकार जॉन के किरदार से पर्दा हट चुका है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    जिम होगा जॉन के किरदार का नाम

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जॉन के किरदार का नाम जिम होगा, जिसकी शाहरुख खान के साथ जबरदस्त टक्कर होगी। वह फिल्म में उनकी जान के दुश्मन बने हैं। इसमें जॉन का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं दिखा। उनका भयावह अवतार सबको चौंकाएगा। जॉन एक बेहद निर्दयी खलनायक बने हैं, जिसकी फिल्म में शाहरुख के साथ कांटे की टक्कर होगी। फिल्म में ना सिर्फ शाहरुख, बल्कि जॉन के धांसू एक्शन भी दर्शकों के होश उड़ा देंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जॉन पिछली बार फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी खलनायक बने थे। यशराज बैनर की सुपरहिट फिल्म 'धूम' में भी वह विलेन के रूप में दिख चुके हैं, वहीं हिट फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में जॉन ने गैंगस्टर मान्या सुर्वे का किरदार निभाया था।

    'पठान' में दिखेगी जॉन और शाहरुख की असाधारण लड़ाई

    फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "मैंने हमेशा इस बात पर भरोसा किया है कि खलनायक का किरदार नायक की तुलना में काफी बड़ा होना चाहिए। विलेन जब बड़ा होगा, तभी हीरो के साथ उसकी खींचतान शानदार हो सकती है। शाहरुख व जॉन आपस में भिड़ेंगे तो हमारे बीच एक असाधारण लड़ाई होगी।" सिद्धार्थ को फिल्म के लिए एक खतरनाक विलेन की जरूरत थी, जो दिखने में शालीन हो। उन्होंने यह किरदार जॉन को ही ध्यान में रखकर लिखा।

    'पठान' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी

    'पठान' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख एक जासूस के किरदार में दिख सकते हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन उनकी भूमिका को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा और हैरतअंगेज क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। खास बात यह है कि इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में शूट किया गया है। 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी।

    'तेहरान' में भी नजर आएंगे जॉन

    जॉन फिल्म 'तेहरान' में भी दिखेंगे, जिसके निर्माता दिनेश विजन हैं। इसका निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म में मानुषी छिल्लर भी हैं। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ईरान में शूट हुआ है। हाल ही में इससे जॉन का लुक सामने आया था, जिसके बाद से ही लोगों में 'तेहरान' को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। उनकी यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    जॉन अब्राहम
    पठान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    तुनिषा शर्मा पंचतत्व में हुईं विलीन, बेटी का पार्थिव शरीर देख बेसुध हो गईं मां टीवी शो
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, केवल इतने करोड़ रहा कलेक्शन रणवीर सिंह
    सिनेमाघरों में मास्‍क अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना कर्नाटक, नई गाइडलाइंस जारी कर्नाटक
    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म महात्मा गांधी

    जॉन अब्राहम

    शाहरुख के गाने 'बेशरम रंग' की यूट्यूब पर धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम इन फिल्मों में आएंगे नजर, कॉमेडी और साइंस फिक्शन भी शामिल पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    शाहरुख खान की 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, यहां देखिए शाहरुख खान

    पठान फिल्म

    बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ रुपये का दांव शाहरुख खान
    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल बॉलीवुड समाचार
    'पठान' से 'फाइटर' तक, 2023 में इन 5 फिल्मों में मिलेगा एक्शन का जबरदस्त डोज बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख के पीछे पड़े अयोध्या के संत परमहंस आचार्य, पहले पुतला जलाया, अब तेरहवीं कर डाली शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023