जॉन अब्राहम का बड़ा ऐलान, 2027 में डबल हीरो वाली इस फिल्म से मचाएंगे तहलका
जॉन अब्राहम एक बार फिर निर्देशक शिवम नायर के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'द डिप्लोमैट' में साथ काम किया था।
अब वे एक नई एक्शन फिल्म ला रहे हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस 2 हीरो वाली फिल्म को साल 2027 के आखिर में रिलीज करने का लक्ष्य है।
यह जॉन और शिवम का साथ में दूसरा प्रोजेक्ट है, जो एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होने वाला है।
जॉन ने क्यों तुरंत भरी फिल्म में काम करने के लिए हामी
जॉन को फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत इसके लिए अपनी सहमति दे दी। यह शिवम नायर की अब तक की सबसे मुख्यधारा और बड़ी व्यावसायिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 के आखिर तक शुरू हो सकती है, लेकिन अभी दूसरे मुख्य अभिनेता और बाकी सहायक कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
जॉन की आने वाली फिल्में
इस नई फिल्म के अलावा, जॉन 'फोर्स 3' पर भी काम कर रहे हैं, जो 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।
साथ ही, वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की बायोपिक में भी नजर आएंगे।
तो आने वाले समय में दर्शकों को जॉन पर्दे पर खूब देखने को मिलेंगे।