'महाकाली' में हुई जितिन गुलति की धांसू एंट्री, निभाने वाले हैं बेहद खास किरदार
अभिनेता जितिन गुलाटी अब 'महाकाली' फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की एक पौराणिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है।
इसमें जितिन, अक्षय खन्ना के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 8 जनवरी, 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
दरअसल, जितिन इस प्रोजेक्ट से पिछले साल ही जुड़ गए थे और अब फिल्म का निर्माण काफी आगे बढ़ चुका है।
जितिन ने बताया 'महाकाली' में उनका किरदार है अहम
फिल्म 'महाकाली' में अक्षय असुरों के गुरु शुक्रचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी धर्म और अधर्म के बीच के टकराव पर आधारित है।
जितिन ने संकेत दिया है कि उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाने और उसे अंजाम तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभाएगा। निर्देशक प्रशांत के विजन को लेकर भी वह बहुत उत्साहित हैं, खासकर 'हनु-मैन' देखने के बाद।
उन्होंने फिल्म में मजबूत किरदारों और भावनात्मक गहराई पर किए गए काम की जमकर तारीफ की है। यह पौराणिक एक्शन फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ा अवसर होगा।