LOADING...
जिया खान आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने दी पहली प्रतिक्रिया
जिया खान आत्महत्या मामले बरी होने पर सूरज पंचोली ने दी पहली प्रतिक्रिया (तस्वीर: इंस्टा/@soorajpancholi)

जिया खान आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने दी पहली प्रतिक्रिया

Apr 28, 2023
02:39 pm

क्या है खबर?

जिया खान आत्महत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने करीब 10 साल बाद आज (28 अप्रैल) अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में फंसे अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। अब अदालत से फैसला अपने पक्ष में आने के बाद सूरज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सच्चाई की हमेशा जीत होती है।'

सूरज

अपने घर में मृत पाई गई थीं जिया 

3 जून, 2013 को जिया मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत के बाद उनके घर से 6 पन्नों की एक चिट्ठी बरामद हुई थी, जो जिया ने सूरज के नाम लिखी थी। इस चिट्ठी के आधार पर सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। जिया की मां ने उनकी बेटी की मौत को एक हत्या बताया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए इंस्टा स्टोरी