NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर विंगेट?
    अगली खबर
    क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर विंगेट?
    'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ नजर आ सकती हैं जेनिफर

    क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर विंगेट?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 06, 2022
    06:36 pm

    क्या है खबर?

    कार्तिक आर्यन ने हाल में अपनी फिल्म 'आशिकी 3' का ऐलान किया है। यह 1990 में आई 'आशिकी' की तीसरी किस्त है। फिल्ममेकर अनुराग बसु इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

    कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की घोषणा की थी।

    अब फिल्म की फीमेल लीड कलाकार का नाम सामने आ गया है। ऐसी चर्चा है कि टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी।

    रिपोर्ट

    'आशिकी 3' में जेनिफर के शामिल होने की खबरों पर क्या बोले अनुराग?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर को फिल्म में कास्ट कर लिया गया है।

    जेनिफर के 'आशिकी 3' का हिस्सा होने की खबरों पर अब अनुराग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने पिंकविला से बातचीत करते हुए कहा, "मैं भी इन अफवाहों को सुन रहा हूं। हालांकि, ईमानदारी से कहूं तो हम वर्तमान में बहुत ही प्रारंभिक अवस्था में हैं। अभी हम फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। कास्टिंग बाद में की जाएगी।"

    बॉलीवुड डेब्यू

    हाल में कार्तिक के साथ जेनिफर की बॉलीवुड डेब्यू की उड़ी थीं खबरें

    कुछ समय पहले बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में बताया गया था कि जेनिफर कार्तिक की फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

    एक सूत्र ने कहा था, "जेनिफर कार्तिक के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। यह एक फिल्म होगी। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है कि वे किसी प्रोजेक्ट या फिर किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।"

    बहुत संभव है कि 'आशिकी 3' ही दोनों की पहली फिल्म होगी।

    करियर

    ऐसा रहा जेनिफर का करियर

    जेनिफर का टीवी की दुनिया में बड़ा दखल रहा है। वह काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। कई किरदारों के जरिए उन्होंने टीवी पर दर्शकों को अपना मुरीद बनाया।

    टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में उन्हें अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी के किरदार में देखा गया था। इसके बाद जेनिफर ने 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे शोज में काम किए हैं।

    फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' से उन्हें खास पहचान मिली।

    आशिकी फ्रेंचाइजी

    'आशिकी' और 'आशिकी 2' को मिला दर्शकों का खूब प्यार

    'आशिकी' एक रोमांस-म्यूजिकल फिल्म है। महेश भट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी भी नजर आए थे।

    फिल्म के जरिए राहुल रॉय और अनु की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

    'आशिकी 2' 2013 में दर्शकों के बीच आई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे। इस फिल्म को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'आशिकी' 30 लाख रुपये के बजट बनी थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये कमाए थे। 'आशिकी 2' भी कमाई के मामले में सफल रही थी। 18 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन
    अनुराग बसु
    जेनिफर विंगेट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    बॉलीवुड समाचार

    पान मसाला के विज्ञापन के लिए कार्तिक आर्यन ने ठुकराई 9 करोड़ रुपये की डील सेलिब्रिटी गॉसिप
    चर्चित फिल्मों से कॉपी किए गए ये टीवी धारावाहिक, पर नहीं दिखा दम टीवी जगत की खबरें
    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार विराट कोहली
    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक ऑस्कर पुरस्कार

    कार्तिक आर्यन

    'भूल भुलैया 2' से 'कैप्टन इंडिया' तक, ये हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    क्या 'दोस्ताना 2' के बाद जाह्ववी की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से बाहर हुए कार्तिक? करण जौहर
    नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी गई गैर-अंग्रेजी फिल्मों में टॉप-5 में शामिल 'धमाका' नेटफ्लिक्स
    IMDb पर कार्तिक आर्यन की सबसे अधिक रेटिंग्स वाली फिल्म बनी 'धमाका' IMDb

    अनुराग बसु

    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की 'झुंड' अमेजन प्राइम पर देगी दस्तक, अभिषेक बच्चन की 'लूडो' भी कतार में बॉलीवुड समाचार
    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    सुपर डांसर 4 के ऑनलाइन ऑडिशन हुए शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन शिल्पा शेट्टी

    जेनिफर विंगेट

    कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? बॉलीवुड समाचार
    रुपाली गांगुली से हिना खान तक, एक एपिसोड के लाखों वसूलते हैं ये टीवी सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025