जेनिफर लॉरेंस का दोगुना धमाल, नई फिल्म में संभालेंगी अभिनय-निर्माण की कमान
मनोरंजन
जेनिफर लॉरेंस एप्पल के साथ मिलकर एक नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'वन मंथ मार्क' में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगी, बल्कि इसका निर्माण भी करेंगी।
इस फिल्म में वह अपनी निर्माण में सहयोगी जस्टिन सियार्रोकी के साथ जुड़ी हैं। डेविड रेडी और पीटर चेर्निन भी इस फिल्म के निर्माताओं के समूह का हिस्सा हैं।
फिल्म के बारे में जानिए सारी चीजें
मिशेल डी ब्रुइन, जिन्हें बोल्ड महिलाओं पर आधारित अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाना जाता है, वे इस फिल्म की कार्यकारी निर्माता का पद संभालेंगी।
जेनिफर लॉरेंस का एप्पल के साथ यह चौथा प्रोजेक्ट है। उन्होंने हाल ही में मार्टिन स्कोर्सेसे की एक ड्रामा फिल्म का काम पूरा किया है।
इससे पहले वह 'कॉजवे' और पीबॉडी पुरस्तार जीत चुकी फिल्म 'ब्रेड एंड रोजेस' में भी काम कर चुकी हैं।