Page Loader
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में आखिर जया बच्चन को क्यों आया गुस्सा? यहां देखिए वीडियो
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में जया बच्चन को आया गुस्सा

मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में आखिर जया बच्चन को क्यों आया गुस्सा? यहां देखिए वीडियो

Apr 07, 2025
11:57 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने बड़बोलेपन और सख्त मिजाज के कारण वह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं, बावजूद इसके जया अपने मन की बात कहने से पीछे नहीं हटतीं। अब जया का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जया को एक महिला पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो

जया ने खोया अपना आपा 

बीते दिन जया दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचीं, जहां वह बेहद गुस्से में दिखाई दीं। वीडियो में एक महिला को जया से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस दौरान जया ने अपना आपा खो दिया और उस महिला को डांटते हुए उसका हाथ दूर धकेल दिया। इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें दिग्गज अभिनेता मनोज का निधन 5 अप्रैल को मुंबई में हुआ।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो