NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉक्स ऑफिस: नहीं थम रही फिल्म 'जवान' की कमाई, गांधी जयंती पर कमाए इतने करोड़ रुपये
    अगली खबर
    बॉक्स ऑफिस: नहीं थम रही फिल्म 'जवान' की कमाई, गांधी जयंती पर कमाए इतने करोड़ रुपये
    यहां जानिए 'जवान' की कमाई

    बॉक्स ऑफिस: नहीं थम रही फिल्म 'जवान' की कमाई, गांधी जयंती पर कमाए इतने करोड़ रुपये

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Oct 03, 2023
    10:32 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का खुमार रिलीज के बाद से ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

    फिल्म टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है। हालांकि, पिछले सप्ताह से फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

    अब 'जवान' की कमाई के 26वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो रिलीज के चौथे सप्ताह के हिसाब से ठीक-ठाक हैं।

    बॉक्स ऑफिस 

    'जवान' ने सोमवार को कमाए इतने करोड़ रुपये 

    सैकनिल्क के अनुसार, 'जवान' ने अपनी रिलीज के 26वें दिन (सोमवार) 6.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 611.62 करोड़ रुपये हो गया है।

    भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की कमाई तेजी से 700 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

    बता दें, 'जवान' की एक टिकट पर दूसरी बिल्कुल मुफ्त मिल रही है।

    जवान 

    नयनतारा संग बनी है शाहरुख की जोड़ी

    'जवान' में शाहरुख की जोड़ी पहली बार साउथ की अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

    फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है।

    दिसंबर के अंत तक 'जवान' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

    अब एटली 'जवान' के सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन विजय सेतुपति और दीपिका इसका हिस्सा नहीं होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    जवान फिल्म

    दीपिका पादुकोण ने 'जवान' के लिए नहीं ली फीस, ये फिल्में भी कीं मुफ्त में दीपिका पादुकोण
    जवान: प्रेस कॉन्फ्रेंस में छाए शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण, नयनतारा क्यों रहीं गायब? नयनतारा
    बॉक्स ऑफिस: 'जवान' की कमाई 400 करोड़ रुपये के पार, लाखों में सिमटी 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'जवान' के लेखक ने बताया, शाहरुख खान के कहने पर किया गया आलिया भट्ट का जिक्र शाहरुख खान

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस: 'ड्रीम गर्ल 2' का संघर्ष जारी, जल्द सिनेमाघरों से हटाई जाएगी फिल्म  ड्रीम गर्ल 2
    बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की 'गदर 2' का टिकट खिड़की पर संघर्ष जारी, जानिए कुल कमाई  गदर 2 फिल्म
    विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  विक्की कौशल
    'सुखी': पहले ही दिन 'जवान' के तूफान में उड़ जाएगी फिल्म, इतना होगा कारोबार  शिल्पा शेट्टी

    शाहरुख खान

    बॉक्स ऑफिस: रविवार को 'जवान' ने की बंपर कमाई, दुनियाभर में 800 करोड़ पार  जवान फिल्म
    'जवान' के निर्देशक एटली बोले- दुनियाभर में 90 फीसदी से ज्यादा लोग शाहरुख के दीवाने हैं जवान फिल्म
    'जवान' समेत इन फिल्मों के सीन रिलीज से पहले हुए लीक, दर्ज कराना पड़ा मामला जवान फिल्म
    'जवान' को ऑस्कर में ले जाने की तैयारी में एटली, बोले- शाहरुख से करूंगा बात जवान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025