'पेड्डी' विवाद पर जाह्नवी कपूर बोलीं- मेरे किरदार के साथ जो हुआ, उसकी शर्मिंदगी हमेशा रहेगी
क्या है खबर?
'कॉफी विद करण' के 9 वें सीजन के ताजा एपिसोड में जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'पेड्डी' के विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह से पेश किया गया, वह गलत था और उन्हें इसका जिंदगी भर पछतावा रहेगा। जाह्नवी ने यह भी कहा कि फिल्म में उनके किरदार 'अचियम्मा' और उनके शरीर को जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफाई किया था। एक ऐसी कहानी दिखाई गई जो यौन हमले को बढ़ावा देती है।
अफसोस
प्रोफेशनल होने की मजबूरी में चुप रहना पड़ा- जाह्नवी
जाह्नवी ने कहा, "मुझे लगता है कि उस फिल्म में लोगों ने बहुत मेहनत की थी, और मुझे सच में नहीं पता था कि कहने के लिए कुछ है भी या नहीं। यह बात मेरे जमीर पर बहुत भारी पड़ती है, कि इस तरह की कहानी हमारे समाज पर, खासकर मेरे जेंडर पर कितना बुरा असर डाल सकती है। यह शर्म मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी।"
उन्होंने माना कि प्रोफेशनल होने की मजबूरी में चुप रहने का उन्हें अफसोस रहेगा।
खुशी
लोगों ने आवाज उठाई तो मुझे अच्छा लगा- जाह्नवी
जाह्नवी ने बताया कि शूटिंग के दौरान जो हुआ उससे वह असहज थीं, लेकिन उन्हें लगता था कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें निर्देशक (बुची बाबू सना) की बात माननी चाहिए और प्रोफेशनल बने रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि साउथ में कहीं लिखा नहीं होता कि कौन-सा दृश्य किस एंगल से शूट होगा। मैं कोई विक्टिम साउंड नहीं करना चाहती थी।
हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह से इसका विरोध किया, वह उससे बहुत खुश हुईं।
सीख
भविष्य में इस बात पर और ज्यादा ध्यान दूंगी- जाह्नवी
उन्होंने कहा, "मैं सच में एक खास जगह से आती हूं। मुझे इसका फायदा उठाना चाहिए था क्योंकि मुझे वैसे भी खास होने की सजा मिलनी ही है। तो, मुझे इसका फायदा उठाना चाहिए था।"
जाह्नवी ने विवाद से सीख लेते हुए कहा कि वह भविष्य में इस बात पर और ज्यादा ध्यान देंगी।
बता दें, यह विवाद राम चरण अभिनीत 'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' को अत्यधिक आपत्तिजनक और कामुक तरीके से पेश करने को लेकर हुआ था।