टाइगर श्राॅफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म 'लग जा गले' कब होगी रिलीज? आ गया अपडेट
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की तिकड़ी पहली बार फिल्मी पर्दे पर साथ आने वाली है। उनकी चर्चित फिल्म 'लग जा गले' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं, जिन्हें 'गुड न्यूज' , 'जुग जुग जीयो' और 'सेल्फी' जैसी सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 'लग जा गले' के साथ, मेहता एक्शन से भरपूर शैली में कदम रखते हुए नजर आ रहे हैं।
रिलीज
'लग जा गले' की रिलीज तारीख घोषित
'लग जा गले' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म अगले साल गर्मी की छुट्टियों में सिनेमाघरों का रुख करेगी। इसकी रिलीज तारीख 14 मई, 2027 है। खबरों की मानें, तो फिल्म में टाइगर और लक्ष्य के रूप में 2 हीरो हैं, इसलिए रोमांस के साथ-साथ एक्शन की भरपूर डोज भी शामिल होगी। उधर रिलीज तारीख के ऐलान ने फैंस को फिल्म के लिए अभी से उत्साहित कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
TIGER SHROFF - JANHVI KAPOOR - LAKSHYA: 'LAG JA GALE' RELEASE DATE LOCKED... Dharma Productions, the producers of #LagJaGale, have finalised a Summer 2027 release for the film: 14 May 2027.#TigerShroff, #JanhviKapoor, and #Lakshya star in this intense action entertainer,… pic.twitter.com/0Pissa0nOb
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 9, 2026