फिल्म 'पेड्डी' से जाह्नवी कपूर का नया लुक जारी, गांव की छोरी बनकर मचाएंगी धमाल
क्या है खबर?
सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'पेड्डी' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। 2025 में आई 'गेम चेंजर' की निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद, राम की इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आएंगी। चूकि 6 मार्च को अभिनेत्री 29 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर फिल्म से उनकी नई झलक जारी की गई है।
पोस्टर
'अचियम्मा' के किरदार में होंगी जाह्नवी, पोस्टर है दमदार
30 अप्रैल को रिलीज हो रही 'पेड्डी' में, जाह्नवी को 'अचियम्मा' के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में वह साहसी, आत्मविश्वासी और ऊर्जा से भरपूर दिखी हैं। सूती कपड़ों के साथ, गोल फ्रेम का चश्मा लगाए उनका लुक गांव की देहाती छोरी जैसा प्रतीत होता है। बता दें, जाह्नवी और राम की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी, लेकिन यह अभिनेत्री की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्हें जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में देखा गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Team #Peddi wishes its '#Achiyyamma', the gorgeous #JanhviKapoor a very Happy Birthday ❤️#PEDDI WORLDWIDE RELEASE ON 30th APRIL, 2026
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) March 6, 2026
Mega Power Star @AlwaysRamCharan @NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @NavinNooli @bomanirani… pic.twitter.com/s1i2xVmvb7