Loading...
बाॅक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का जलवा बरकरार, 6 दिनों में कर ली इतनी कमाई
फिल्मों का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन

बाॅक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का जलवा बरकरार, 6 दिनों में कर ली इतनी कमाई

Jul 29, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' बाॅक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन चुकी है। वीकेंड पर शानदार जलवा दिखाने और दर्शकों का मन मोहने के बाद, इसने दैनिक कमाई से भी निर्माताओं को मालामाल करना शुरू कर दिया है। इस सफलता का एक कारण विजय की आखिरी फिल्म होना भी है, जिसे देखने का मौका लोग खोना नहीं चाहते। दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भी सिनेमाघरों में अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रही है।

कमाई

'जन नायकन' का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जन नायकन' ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इससे पहले, इसने 5वें दिन 10.65 करोड़, चौथे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 28.90 करोड़, दूसरे दिन 21.15 करोड़ और पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इस तरह फिल्म का कलेक्शन 143.40 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में कमाई 246.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिल्म में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी मौजूद हैं।

फिल्म

'द ओडिसी' भी भारतीय दर्शकों के बीच छाई

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 12वें दिन भारतीय बाॅक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें अंग्रेजी संस्करण से 3.50 करोड़, हिंदी से 50 लाख, तेलुगु से 8 लाख और तमिल संस्करण से 7 लाख रुपये शामिल हैं।

फिल्म का कुल कलेक्शन 127.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया और एनि हथवे शामिल हैं।

ADVERTISEMENT