'जन नायकन' की रिलीज से दर्शक में उत्साह, सिनेमाघर खचाखच भरे; पटाखे फोड़कर मचाया जश्न
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार रिलीज हो गई। कई महीने के लंबे इंतजार के बाद, फिल्म ने 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिससे दर्शकों की खुशी देखने लायक रही। बेंगलुरु के सिनेमाघरों में विजय को स्क्रीन पर देखकर दर्शक खुशी से झूम उठे और अभिनेता का भव्य स्वागत किया। लोगों ने पटाखे व आतिशबाजी करके फिल्म की रिलीज का जश्न मनाया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Jana Nayagan movie title card response.
— Brundha RGB Laser 4K Projection (@Brundha4k_atmos) July 23, 2026
📍Brundha theatre, beside D-Mart Hongasandra, Bengaluru 🥳
Book your tickets on 'BOOK MY SHOW' 🎫#thalapathy #vijay #jananayagan #censored #fypppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppp pic.twitter.com/yNBXqvmknN
जश्न
ऑडिटोरियम के अंदर नाचते-झूमते हुए दर्शकों ने जाहिर की खुशी
'जन नायकन' 23 जुलाई को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक और फैंस किस तरह से विजय की फिल्म का जश्न मना रहे हैं।
तमिलनाडु के सिनेमाघरों में ऑडिटोरियम के अंदर दर्शक नाचते और झूमते दिखाई दिए।
कुछ लोगों ने अभिनेता की स्क्रीन पर एंट्री को देखकर जमकर सीटियां बजाई और नारे लगाए। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अन्य वीडियो
VIDEO | Kerala: Vijay fans gather outside theatres in Thiruvananthapuram to celebrate the release of his last film 'Jana Nayagan', express mixed emotions.#JanaNayagan
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/flPzggEaXE
बदलाव
फिल्म के टाइटल कार्ड में मुख्यमंत्री लिखकर दिया गया सम्मान
'जन नायकन' विजय के करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। पहले फिल्म में उनका परिचय थलापति विजय के रूप में था, लेकिन अब टाइटल कार्ड को 'तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय' के रूप में दिखाया गया है।
PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विजय खुद भी एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे।
एच विनोथ द्वारा निर्देशित फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और ममिता बैजू भी हैं।