'जन नायकन' की OTT रिलीज तय, सिनेमाघरों के बाद कहां देखें विजय की आखिरी फिल्म?
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के फैंस उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को घर बैठे देख सकेंगे। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के एक महीने बाद यह आखिरकार अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार हो चुकी है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित और KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, 'जन नायकन' ने दुनियाभर में लगभग 322.56 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, उनके पास OTT पर फिल्म देखने का मौका होगा।
प्रीमियर
इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'जन नायकन'
'जन नायकन' का प्रीमियर ZEE5 पर किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक पुष्टि खुद निर्माताओं ने एक पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन नायकन 21 अगस्त को सिर्फ ZEE5 पर आप सभी से मिलने के लिए तैयार हैं।'
फिल्म में विजय के साथ मुख्य किरदार में पूजा हेगड़े हैं, जबकि बॉबी देओल ने खलनायक का किरदार निभाया है।
अन्य कलाकारों में ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण शामिल हैं।
फिल्म
लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आई थी फिल्म
'जन नायकन' के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ा था, क्योंकि यह अपनी तय रिलीज तारीख (9 जनवरी) से करीब 7 महीने की देरी के बाद 23 जुलाई को सिनेमाघरों में आई।
इस देरी का कारण फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र न मिलना था। लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद फिल्म आखिर रिलीज हुई, जहां से लोगों सें मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई।
अब विजय के करियर की आखिरी फिल्म OTT पर कब्जा जमाने के लिए तैयार है।