LOADING...
'जन नायकन' विवाद पर सेंसर बोर्ड की सफाई- लीक का दावा झूठा, सुरक्षित है हमारा सिस्टम
'जन नायकन' की पायरेसी के लिए कौन जिम्मेदार?

'जन नायकन' विवाद पर सेंसर बोर्ड की सफाई- लीक का दावा झूठा, सुरक्षित है हमारा सिस्टम

Apr 12, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया था, लेकिन अब इस पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और PIB ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को सिरे से खारिज करते हुए सेंसर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लीक की खबरों में बोर्ड का नाम घसीटना पूरी तरह 'आधारहीन और भ्रामक' है।

बयान

'जन नायकन' लीक का आरोप बेबुनियाद: CBFC

विवाद के बीच सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह गंभीर आरोप लगाया गया कि फिल्म 'जन नायकन' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सिस्टम से लीक किया गया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह आधारहीन और भ्रामक बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि उनकी सुरक्षा प्रणाली अभेद्य है और पायरेसी के लिए बोर्ड को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

आश्वासन

CBFC की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित- PIB

PIB मुंबई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इन दावों का जोरदार खंडन किया है। PIB ने स्पष्ट किया कि फिल्म प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया अत्यंत सुरक्षित है और इसमें किसी भी तरह की सेंधमारी संभव नहीं है।सेंसर बोर्ड (CBFC) उन सभी फिल्मों के लिए एक सुरक्षित (KDM) सिस्टम का उपयोग करता है, जो सर्टिफिकेशन के लिए आती हैं। ये सिस्टम पूरी प्रक्रिया के दौरान फिल्म की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Advertisement

स्पष्टीकरण

कड़े सुरक्षा तंत्र के चलते फिल्म का लीक होना मुमकिन नहीं- सेंसर बोर्ड

बोर्ड ने आश्वासन दिया कि वो फिल्मों की सुरक्षा के लिए एक कड़े और सुरक्षित सिस्टम का पालन करते हैं, जिससे लीक होने की गुंजाइश नहीं। PIB के मुताबिक, 'जन नायकन' के बोर्ड से लीक होने के दावे आधारहीन और भ्रामक हैं। बोर्ड और PIB के इस स्पष्टीकरण के बाद ये साफ हो गया है कि फिल्म के लीक होने के पीछे कोई अन्य कारण या बाहरी पायरेसी नेटवर्क हो सकता है, लेकिन बोर्ड का सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है।

Advertisement

रिलीज

रिलीज पर संकट, अनिश्चितकाल के लिए टली 'जन नायकन'

लीक के बीच थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज तारीख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ये 9 जनवरी, 2026 को भी सिनेमाघरों में नहीं पहुंच सकी, क्योंकि इसे समय पर सेंसर बोर्ड (CBFC) से हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement