LOADING...
संजय लीला भंसाली-केतन मेहता आए साथ, 'जय सोमनाथ' से जीवंत करेंगे सोमनाथ मंदिर का इतिहास
संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता से मिलाया हाथ (तस्वीर: एक्स/@bhansali_produc)

संजय लीला भंसाली-केतन मेहता आए साथ, 'जय सोमनाथ' से जीवंत करेंगे सोमनाथ मंदिर का इतिहास

Feb 15, 2026
05:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के 2 बड़े फिल्मकार, संजय लीला भंसाली और केतन मेहता, सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक साथ आए हैं। भंसाली के प्रोडक्शन तले बनने वाली इस भव्य फिल्म 'जय सोमनाथ' का निर्देशन केतन मेहता करेंगे। ये फिल्म सोमनाथ मंदिर के वैभव, उस पर हुए विदेशी आक्रमणों और उसके बार-बार हुए पुनरुत्थान की प्रेरक गाथा को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी।

इतिहास

पर्दे पर दिखेगा 1,000 साल पुराना इतिहास

भंसाली और मेहता ने 'जय सोमनाथ' के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म ईस्वी सन 1025-1026 की उन महत्वपूर्ण घटनाओं को दोबारा जीवंत करेगी, जब गजनी के महमूद ने गुजरात के प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया और उसे लूटा था। यह फिल्म उस आक्रमण के ठीक 1,000 साल पूरे होने के मौके पर आ रही है, जो भारतीय इतिहास का एक मील का पत्थर माना जाता है। कहानी मंदिर के बार-बार होने वाले पुनरुत्थान की प्रेरक गाथा को दिखाएगी।

धमाल

ऐतिहासिक फिल्मों के दो 'मास्टर' आए साथ

जहां भंसाली अपनी फिल्मों की भव्यता के लिए जाने जाते हैं, वहीं 'सरदार' और 'मंगल पांडे' जैसी फिल्में दे चुके केतन मेहता ऐतिहासिक तथ्यों को गहराई से दिखाने में माहिर हैं। फिल्म में 11वीं सदी के भारत की झलक और सोमनाथ मंदिर के उस वैभव को दिखाया जाएगा, जिसकी ख्याति दुनियाभर में फैली थी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन केतन मेहता संभालेंगे, जबकि इसे भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया जाएगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

'जय सोमनाथ' की घोषणा

Advertisement

हीि

'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुटे हैं भंसाली

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' इस वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। भंसाली अपनी भव्यता और भावनाओं को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं, और इस फिल्म के साथ वह एक बार फिर कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं। 'सावरिया' के सालों बाद इसके जरिए भंसाली और रणबीर कपूर फिर साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisement