Loading...
जैकी श्रॉफ-शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' की रिलीज तारीख बदली, पहला पोस्टर आया
फिल्म 'काली खेती' नई तारीख पर रिलीज होगी

जैकी श्रॉफ-शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' की रिलीज तारीख बदली, पहला पोस्टर आया

Oct 07, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की आगामी ग्रामीण-हॉरर फिल्म 'काली खेती' अब नई तारीख पर आएगी। पिछले महीने ही निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक इसे 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आना था। ताजा अपडेट है कि अब फिल्म की रिलीज को आगे खिसका दिया गया है। इससे फैंस का इंतजार बढ़ गया है। निर्माताओं ने फिल्म से जैकी और शरद का पहला लुक भी जारी किया है।

बदलाव

नवंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी 'काली खेती'

हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित, 'काली खेती' ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषि को हॉरर के अनूठे नजरिए से पेश करने का वादा करती है।

फिल्म के पोस्टर में जैकी का अधूरा और डरावना लुक देखने को मिल रहा है। वहीं, शरद एक तीव्र और अक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में डरावनी और रहस्यमयी धुन बजती है।

इसमें नेहा सरगम मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। यह 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT