Loading...
जैकी श्रॉफ-शरद केलकर की हॉरर फिल्म 'काली खेती' की रिलीज तारीख तय, जानिए कब देगी दस्तक
फिल्म 'काली खेती' की रिलीज तारीख का ऐलान

जैकी श्रॉफ-शरद केलकर की हॉरर फिल्म 'काली खेती' की रिलीज तारीख तय, जानिए कब देगी दस्तक

Sep 29, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

जैकी श्रॉफ ने एक्शन थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की है। पहली बार दर्शक उन्हें हॉरर फिल्म का हिस्सा बनते देखेंगे, जिसका ऐलान पिछले साल की कर दिया गया था। हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का आधिकारिक शीर्षक 'काली खेती' रखा गया है, जिसमें शरद केलकर भी मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। इस साल जून, 2026 में निर्माताओं ने मोशन-पोस्टर जारी किया था और अब फिल्म की रिलीज तारीख बताई गई है।

रिलीज

मोशन-पोस्टर के साथ आई फिल्म की रिलीज तारीख

'काली खेती' एक ग्रामीण हॉरर फिल्म है, जिसका निर्माण सना खान ने ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले किया है।

निर्माताओं ने एक बार फिर इसका मोशन-पोस्टर जारी किया है जो इसकी भयावह दुनिया की एक झलक दिखाता है। इसके बैकग्राउंड में डरावनी और रहस्यमयी ध्वनि सुनाई देती है।

फिल्म में नेहा सरगम मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। यह 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इसका सामना लव रंजन की फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पाेस्ट

ADVERTISEMENT