सलमान खान की फिल्म 'SVC 63' से जुड़े जैकी श्रॉफ, अब मचेगा असली धमाल
क्या है खबर?
सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'SVC 63' का इंतजार उनके फ्रैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है, जिसका हिस्सा जैकी श्रॉफ बन चुके हैं। इससे पता चलता है कि फिल्म में दिग्गज अभिनेता भी नजर आएंगे। यूं तो निर्माताओं ने बिना नाम वाली इस फिल्म से जुड़े विवरणों को गुप्त रखा है, लेकिन जैकी के परियोजना से जुड़ने की खबरें आने से फैंस बेहद उत्साहित हैं।
किरदार
'SVC 63' के लिए अहम होगा जैकी का किरदार
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्माता दिल राजू ने 'SVC 63' में एक अहम किरदार निभाने के लिए जैकी को अपने साथ शामिल कर लिया है।
सूत्र ने कहा, "जैकी श्रॉफ आज मुंबई में सलमान खान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। उनकी भूमिका दमदार है और उनका तालियों और सीटियों से स्वागत होना तय है। अफवाहों के विपरीत, वो नकारात्मक भूमिका में नहीं हैं, बल्कि फिल्म की कहानी में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।"
कास्ट
एक नहीं, बल्कि कई दुश्मनों से सामना करेंगे सलमान
सूत्र ने बताया कि फिल्म में राहुल देव, अभिमन्यु सिंह और अरविंद स्वामी खलनायक होंगे।
उन्होंने कहा, "ये ऐसी फिल्म है, जिसमें कई खलनायक हैं और सभी किरदारों की कास्टिंग हो चुकी है। भारत में शूटिंग का शेड्यूल अगस्त के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद टीम एक और शेड्यूल के लिए थोड़े समय के लिए यूरोप जाएगी और फिर शूटिंग खत्म कर देगी।"
ईद, 2027 पर रिलीज हो रही 'SVC 63' में सलमान के साथ नयनतारा नजर आएंगी।