फिल्म 'SVC 63' के लिए सलमान खान ने कम किया 16 किलो वजन, खुद किया खुलासा
क्या है खबर?
सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी खूब चर्चा बटोरते हैं। एक समय था जब उन्हें उनके बढ़े वजन के लिए काफी ट्रोल किया गया, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह जिम में पसीना बहाते अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उनके नए ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा थी कि अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'SVC 63' के लिए वजन घटाया है। अब खुद सलमान ने अपना वजन कम करने की बात स्वीकार कर ली है।
खुलासा
सोहेल खान से बातचीत में सलमान ने वजन घटाने की बात स्वीकारी
हाल ही में, सलमान को कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में देखा गया।
वह अपने छोटे भाई और शो के प्रतियोगी सोहेल खान से मिलने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए शो में दाखिल हुए थे।
इस दौरान उन्होंने सोहेल के वजन का मजाक उड़ाते हुए कहा, "तुम्हारा वजन कम हो गया है।" तभी सोहेल अपना सुडौल शरीर गर्व से दिखाते हैं और कहते हैं, "12 किलो।"
फिर सलमान चौंकाते हुए कहते हैं, "मैंने 16 किलो वजन घटाया है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Salman Khan : You lost weight
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) August 3, 2026
Sohail Khan : 12 kg#SalmanKhan : I’m down to 16 kg
Everyone in the alliance is shocked pic.twitter.com/qUCSzIwHen
फिल्म
सलमान पहली बार नयनतारा के साथ नजर आएंगे
निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC 63' के लिए सलमान इस वक्त जीताेड़ मेहनत कर रहे हैं।
इस एक्शन थ्रिलर में उनके साथ पहली बार साउथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य किरदार में नजर आएंगी, जो पूर्व में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' (2023) में काम कर चुकी हैं।
दिल राजू द्वारा निर्मित 'SVC 63' वर्तमान में बन रही सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय परियोजनाओं में से एक है और इसे ईद, 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।