Page Loader
'जाट' रिव्यू: दर्शकों ने सनी देओल की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- ये पैसा वसूल है
दर्शकों ने सनी देओल की 'जाट' को बताया ब्लॉकबस्टर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsunnydeol)

'जाट' रिव्यू: दर्शकों ने सनी देओल की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- ये पैसा वसूल है

Apr 10, 2025
03:04 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। पिछली बार वह फिल्म 'गदर 2' में नजर आए थे और अब सनी फिल्म 'जाट' के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं, जिसकी राह उनके प्रशंसक बड़ी बेसब्री से देख रहे थे। इसमें रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अधिकांश प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं। आइए जानते हैं क्या कह रही है जनता।

अदाकारी

लोगों ने 'सिकंदर' से की 'जाट' की तुलना

फिल्म में सनी के एक्शन से लोग बेहद प्रभावित हैं। प्रशंसक उनकी अदाकारी के मुरीद हो गए हैं। एक ने लिखा, 'छा गए सनी पाजी। क्या जबरदस्त एंट्री है।' एक अन्य ने लिखा, 'सनी देओल की अब तक की सबसे दमदार एक्शन फिल्मों में से एक। शुरुआती सीन से लेकर बीच का रोमांचक ट्विस्ट और दूसरा हाफ का जबरदस्त एक्शन आपको रोमांचित कर देगा। इसे किसी भी कीमत पर मिस न करें।' एक लिखते हैं, 'सिकंदर ऐसी होनी चाहिए थी।'

ट्विटर पोस्ट

यूजर ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर 

कहानी

क्लाइमैक्स की तारीफ कर रहे लोग

कुछ लोग फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'एक्शन से लबरेज यह फिल्म मनोरंजन का जबरदस्त डोज देती है और दूसरा हाफ और बढ़िया है।' एक ने लिखा, 'यह ब्लॉकबस्टर है। कहानी एकदम सही है। क्लाइमैक्स चौंकाने वाला और भव्य है। सनी पाजी वही कर रहे हैं, जिसमें वह माहिर हैं।' एक लिखते हैं, 'ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी।'

ट्विटर पोस्ट

फिल्म देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

निर्देशक

निर्देशक की तारीफ कर रहे लोग

प्रशंसक फिल्म के निर्देशक गोपिचंद मालिनेनी की भी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'इस फिल्म को सुपर डुपर हिट होना चाहिए। सनी ने फिल्म में बहुत धमाकेदार काम किया है। रणदीप भी खलनायक बन छा गए हैं।' एक ने लिखा, 'मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि यह पैसा वसूल है, इसमें कोई अनावश्यक रोमांस नहीं है, केवल एक्शन है और यह शुरू से अंत तक बहुत मनोरंजक है। मैं यह फिल्म रविवार को फिर से देखूंगा।'

ट्विटर पोस्ट

पैसा वसूल है फिल्म

प्रतिक्रिया

फिल्म में नजर आ रहे ये कलाकार 

एक लिखते हैं, 'सनी देओल ने थिएटर को स्टेडियम में बदल दिया है।' एक ने लिखा, 'यह एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म है। पहला भाग एक्शन और भावनाओं से भरपूर है, जबकि दूसरा भाग रोमांच से भरपूर है। भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बेहतरीन एक्शन और ढेर सारी भावनाएं।' रणदीप और सनी के अलावा 'जाट' में विनीत कुमार सिंह, जगपति बाबू, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा और अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

ट्विटर पोस्ट

लोगों को पसंद आई 'जाट'